
जब कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो वह सोचता है लड़की कैसे पटाए क्या तरीके अपनाए जाए। लड़की को पटाने का मतलब है उसका दिल जीतना, उसका सम्मान, उसको समझने की जरूरत होती है। किसी लड़की से अच्छा रिश्ता बनाने के लिए सही सोच, साफ नियत और सही तरीके से आगे तो बात बनने की संभावना रहती है। इस आर्टिकल में हम आपको लड़की का दिल जीतने के लिए स्मार्ट तरीके बताएंगे।
1. आत्मविश्वास हर सफलता की कुंजी है
किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए खुद भरोसा करना बहुत जरूरी हैं चाहे वह नए रिश्ते की शुरुआत हो या कोई नया बिजनेस। आत्मविश्वास ऐसी चीज हैं जो बड़े से बड़े काम में सफलता मिल जाती हैं। इसीलिए सबसे पहले खुद को बदले।

- लड़की हमेशा अच्छी पर्सनालिटी वाले लड़कों को पसंद करती हैं। साफ सुथरे और परफ्यूम लगे हुए कपड़े पहने।
- आज कल अलग अलग हेयर स्टाइल चल रही हैं तो आप भी कोई अपनी पसंद की हेयर स्टाइल से अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करे।
- किसी लड़की से बातचीत करते समय बॉडी लैंग्वेज बहुत मैटर करती है अपनी बॉडी लैंग्वेज को सुधारे।
- नकारात्मक विचार अपने दिमाग में कतई न लाएं अच्छा और पॉजिटिव सोचें।
2. दोस्ती से करें शुरुआत
सभी लड़किया का स्वभाव, विचार अलग अलग होते हैं। कुछ लड़कियां प्यार के नाम से मना कर सकती है इसीलिए प्यार , रोमांस की बातें करने के बजाय दोस्ती के रूप में अपनी बात रखें। अच्छी दोस्ती ही आगे चलकर सच्चे प्यार की मजबूत नींव बनती हैं।

- दोस्ती में सामान्य बातें करें। उनकी पसन्द और नापसंद को जाने इसके अलावा की हॉबी को जाने। ध्यान रहे सिर्फ खुद ही खुद नहीं बोलना है उनकी भी बात ध्यान से सुननी है।
- सच्ची प्यार, सच्चा दोस्ती उस समय में दिखाई पड़ता हैं जब सामने वाला परेशानी में हो। जब भी आपकी दोस्त मुसीबत में हो या बीमार हो तो उसकी हर संभव मदद करने की कोशिश करें।
3. सम्मान और ईमानदारी रखें
सभी रिश्तों में सम्मान और ईमानदारी बहुत मायने रखती है। जब बात किसी लड़की को इंप्रेस करने या पटाने की आती है तो इन दो बातों का जरूर ध्यान रखें। सम्मान और ईमानदारी ही सभी रिश्तों की नींव होती है।
- जब भी आप उनसे बात करें या कोई सलाह ले तो उनकी बात सम्मान करें चाहे आप असहमत क्यों न हों उनकी बात को ध्यान से सुने। उसकी प्राइवेसी का सम्मान करें, ज्यादा पर्सनल सवाल जल्दी न पूछें।
- झूठ और दिखावा ज्यादा दिन नहीं चलता है। इसीलिए अपने बारे में कुछ भी न छिपाए जो भी सही हो वहीं बताएं। झूठ के पैर ज्यादा लंबे नहीं होते है।
4. अच्छा कम्युनिकेशन बनाएं
एक लड़की को इंप्रेस करने के लिए सिर्फ अच्छी पर्सनालिटी मायने नहीं रखती हैं। किसी भी रिश्ते को मजबूत करने के लिए अच्छा कम्युनिकेशन और देने की जरूरत होती हैं। उसके लिए अपना समय दें और उनसे बातचीत करें
- बातचीत में विनम्रता और प्यार से बातें करें
- अगर वह किसी टॉपिक पर बातचीत करना चाहती हैं तो उसी पर चर्चा करें।
- बातचीत के दौरान हंसी-मजाक भी करते रहें, लेकिन ध्यान रखें कि आपका मजाक उसको hurt न करे।
5. उसे Special Feel कराएं
लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं उन्हें खास महसूस कराते हैं। हर लड़की को special feel करना पसंद होता है। छोटी-छोटी चीजें करके आप उसे यह एहसास करा सकते हैं।
- उसके पहनावे और हेयर स्टाइल की खूब तारीफ करें लेकिन ध्यान रहे ओवरएक्टिंग नहीं करनी है।
- उसके जन्मदिन को खास बना दे। पार्टी, गिफ्ट ये सब करके वह बहुत खुश हो जाएगी
निष्कर्ष
किसी लड़की के दिल में जगह बनाने से पहले खुद को अच्छा इंसान बनाए। किसी लड़की का दिल जीतना कोई बच्चों का काम नहीं है इसमें लड़के के व्यवहार, सोच, सम्मान और आत्मविकास पर निर्भर करता है। जब आप खुद में बेहतर होंगे, तो लड़कियां आपकी ओर खुद-ब-खुद आकर्षित होंगी।