जब कोई लड़का पहली बार किसी लड़की को देखता है तो देखकर आकर्षित हो जाता है क्या लड़की की खूबसूरती लड़के को आकर्षित करती है या कुछ और। प्रत्येक व्यक्ति की चॉइस अलग अलग होती है लेकिन जब बात प्यार और रिश्तों की आती है तो कुछ खास गुण और विशेषताएं ऐसी होती हैं जो लड़कों को लड़कियों में आकर्षित करती हैं। लड़कों को लड़कियों में क्या पसंद आता है ये सवाल बहुत लड़कियों के मन में आता हैं। आज के इस ब्लॉक पोस्ट में इसी के बारे में गहराई से जानेंगे

1.आत्मविश्वास (Confidence)
आत्मविश्वास किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होता हैं आत्मविश्वास से भरी हुई लड़की की पहचान ही अलग होती हैं। वह अपनी बात खुलकर और साफ कहती है चाहे अच्छी लगे या बुरी। उसे किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। वह अपने फैसले खुद लेती है और चुनौतियों का सामना करने से घबराती नहीं है। उसका बात करने का तरीका भी अलग होता हैं।
ऐसा आत्मविश्वास ही सभी लड़कों को बहुत पसंद आता है क्योंकि इससे पता चलता है जो लड़की खुद पर काबू कर सकती हैं उसके साथ जीवन बिताना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है।
2. सेंस ऑफ ह्यूमर (Sense of Humor)
जो लड़कियां सबको हँसाती हैं और मजाकिया होती हैं ऐसी लड़कियां लड़कों को पसंद होती है। Even मुझे भी ऐसी लड़कियां पसंद हैं। जिंदगी में तनाव और परेशानियाँ तो सभी के साथ आती है लेकिन एक अच्छी सेंस ऑफ ह्यूमर वाली लड़की इन परेशानी और तनाव को भी आसान बना देती है क्योंकि वह लड़की उन पलो को हँसी-मजाक से माहौल को हल्का कर देती है वह किसी भी लड़के के लिए एक बेहतरीन पार्टनर साबित हो सकती है। लड़कों को लड़कियों में क्या पसंद आता है इसका जवाब यही है लड़कों को सेंस ऑफ ह्यूमर वाली लड़कियां पसंद है।
3. दयालुता और सहानुभूति (Kindness and Empathy)
वैसे तो दयालुता और सहानुभूति प्रत्येक व्यक्ति के अंदर होनी चाहिए लेकिन आजकल ये गुण बहुत कम लोगो में देखने को मिलता हैं। लड़के ऐसी लड़कियों की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं जो दूसरों के प्रति दया और सहानभूति का भाव रखती हैं। इससे यह पता चलता है कि लड़की दूसरों की भावनाओं को समझती हैं

जब कोई लड़की अपने पार्टनर की भावनाओं को समझती है और उसकी मुश्किलों में उसका साथ देती है, तो रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। यह खूबी दिखाती है कि लड़की सिर्फ अपने बारे में ही नहीं, बल्कि दूसरों के बारे में भी सोचती है।
4. अपनी एक अलग पहचान (Individuality)
अलग व्यक्तित्व और पहचान रखने वाली लड़कियां, लड़कों के लिए बहुत आकर्षित होती है जब एक लड़की भीड़ से हटकर अपनी अलग पहचान बनाती है तो वह सभी के आकर्षक बन जाती हैं। इसके अलावा जिन लड़कियों के अंदर जिंदगी में कुछ बड़ा करने की चाह होती हैं चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो। ऐसा जुनून लड़कों को आकर्षक बनाता है और उन्हें भी प्रेरित करती है कि वे भी मेहनत करके अपने सपनों को पूरा करें।
5. वफादारी और ईमानदारी (Loyalty and Honesty)
रिश्ता कोई भी हो सभी रिश्तों की नींव ईमानदारी और वफादारी पर टिकी होती है। लड़कों को लड़कियों में क्या पसंद आता है, तो इसका जवाब है वफादारी है। हर चाहता है लड़का चाहता है उसका पार्टनर उसके प्रति ईमानदार और वफादार हो। एक रिश्ते में झूठ की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अगर आप एक-दूसरे से हर बात शेयर करते हैं और ईमानदार रहते हैं, तो आपका रिश्ता बहुत मजबूत बनता है।
6. एक अच्छी श्रोता (A Good Listener)
हर कोई चाहता है जब वह अपनी बात कहे तो सामने वाला उसकी बातों को धुआं से सुने। ऐसा विशेष तौर पर लड़के ज्यादा सोचते है कि उसकी दोस्त या पार्टनर बातों को ध्यान से सुने और उन्हें सपोर्ट करे। ऐसी लड़कियां उनके दिल में एक खास जगह बना लेती है। इससे सामने वाले को महसूस होता है उनकी बात को महसूस किया जा रहा है।
7. असलीपन (Being Real)
जो लड़कियां दिखावा करती हैं या फैशन, मेकअप, ओवरएक्टिंग करती है ये ज्यादा दिन तक नहीं चलता है। अपने असलीपन में रहो। असली और सच्ची लड़की का आकर्षण अलग ही दिखता है। लड़की जैसी है, वैसी ही रहे वहीं लड़कियां खूबसूरत लगती हैं। असलीपन रिश्ते में ईमानदारी और सुकून लाता है।

निष्कर्ष
पसंद और नापसंद सिर्फ बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं है। यह तो सिर्फ एक पहला कदम है। आमतौर पर एक आत्म-विश्वासी, दयालु, स्वतंत्र और जुनूनी लड़की हर किसी का दिल जीत सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने असलीपन में रहे ज्यादा दिखावा न करें अर्थात आप जैसी हैं, वैसी ही रहें । अपनी खूबियों को निखारें और एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश करें। यही वो बातें हैं जो किसी भी लड़के को आपके प्यार में पड़ने के लिए मजबूर कर देंगी। अब आपको पता चल गया होगा लड़कों को लड़कियों में क्या पसंद आता है।