बच्चों को खाना खाना कैसे सिखाएं – आसान और असरदार तरीके

बच्चों को खाना खाना कैसे सिखाएं

Introduction :-

हर माता-पिता सोचते है उनका बच्चा खुद से खाना खाना सीख जाए लेकिन कई बार बच्चे खाने में नखरे करते हैं, खाना फेंक देते हैं या खाना खाते ही नहीं हैं। ऐसे में हर माता पिता के मन में उठता है कि बच्चों को खाना खाना कैसे सिखाएं , आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ आसान, मज़ेदार और असरदार तरीके जिससे आप अपने बच्चे को बिना डांटे-फटकारे खाना खाना सिखा सकते हैं।

1. सही उम्र में शुरू करें

बच्चों को खाना सिखाने की शुरुआत 6 महीने की उम्र से की जा सकती है जब वे सॉलिड फूड खाना शुरू करते हैं। जैसे-जैसे बच्चा 1 साल का होता है वह चम्मच पकड़ना और खुद से खाना सीखने लगता है।

2. खाने को खेल बना दें

बच्चों को खाना खाना सिखाने का सबसे असरदार तरीका है बच्चों को खेल खेल में लगाकर खाना खाना सिखाना। बच्चों को रंग-बिरंगी, शेप वाली चीज़ें पसंद होती हैं। खाने को रंग-बिरंगा और मज़ेदार बनाएं। जैसे – सब्जियों को अलग-अलग आकार में काटें (स्टार, सर्कल, स्माइली आदि) , रोटी या परांठे को स्माइली फेस की तरह बनाएं।

बच्चों को खाना खाना कैसे सिखाएं

3. खुद उदाहरण बनें

बच्चे हमेशा बड़ों की नकल करते है बच्चे ज्यादातर अपने माता पिता से सीखते हैं जो माता-पिता को करते हुए देखते हैं। अगर आप खुद समय पर खाना खाते हैं, तो बच्चा भी आपकी नकल करेगा। घर में सभी साथ में खाना खाने की आदत डाले ताकि बच्चा सबको खाते हुए देखकर खुद भी खाने की कोशिश करे।

4. धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनाएं

बच्चों को खाना खाना कैसे सिखाएं इसके लिए बच्चों को स्वयं खाना खिलाना सिखाएं बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं। शुरुआत में थोड़ी मदद करें लेकिन धीरे-धीरे उन्हें खुद से चम्मच पकड़ने, खाना उठाने और खाना मुंह में डालने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को ज्यादा टोका टोकी मत करो वो जैसे खा रहा है वैसे ही खाने दो

5. समय और धैर्य दें

बच्चों को कोई नई चीज सीखने के लिए समय लगता है। हर बच्चे की सीखने की प्रवृति अलग अलग होती है। कुछ बच्चे जल्दी सीख जाते हैं कुछ को समय लगता है। लेकिन धैर्य रखें और उन्हें बार-बार मौका दें।

6. बच्चों को ज़बरदस्ती न खिलाएं

खाना खाना सीखना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। अगर आप ज़बरदस्ती करेंगे तो बच्चा खाने से नफरत करने लगेगा। इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी हो सकता है। बच्चों को खाना खाना कैसे सिखाएं इसके लिए बच्चे को खुद खाने दें, भले ही वह गंदगी करे।

बच्चों को खाना सिखाते समय ये गलतियां न करें

  • बच्चों की जबरदस्ती खाना न खिलाएं
  • बच्चों को उनकी पसंद का ही खिलाएं
  • टीवी या मोबाइल के सामने बच्चों को खाना न खिलाएं इससे इनको भी मोबाइल टीवी के सामने खाना खाने की आदत लग जाती है

बच्चों को खाना खाना सिखाने के फायदे

  • बच्चे आत्मनिर्भर बनते हैं माता पिता के भरोसे नहीं रहते है। कब खिलाएंगे
  • बच्चों में एक अच्छी आदत विकसित होती हैं
  • फैमिली बॉन्डिंग बेहतर होती है

निष्कर्ष :-

बच्चों को खाना खाना कैसे सिखाएं इस सवाल का जवाब आपको इस लेख में मिल गया होगा। बच्चों को खाना खाना सिखाना एक कला हैं जिसमें समय, धैर्य और प्रेम की ज़रूरत होती है। हर बच्चे की सीखने की कला अलग होती है इसलिए उसकी पसंद-नापसंद को समझते हुए, ज़बरदस्ती नहीं बल्कि प्यार से उसकी खाने की आदतें सुधारनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top